हालात

मुश्किल में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री! उदयपुर में भड़काऊ बयान देने पर मामला दर्ज, जानें क्या कहा था?

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। इस बयान के बाद गुरुवार की रात कुम्भलगढ़ किले में कुछ युवकों ने हंगामा करने की कोशिश की और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। राजस्थान के उदयपुर पुलिस ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार को उदयपुर में आयोजित एक धार्मिक सभा में उनके बयान के बाद की है।

धर्मसभा में शास्त्री ने राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ किले में लगे हरे झंडों के स्थान पर भगवा ध्वज लगाने का लोगों से आह्वान किया। पुलिस ने इसे धार्मिक हिंसा के लिए उकसाना माना है। उनके बयान पर संज्ञान लेते हुए शहर के हाथीपोल थाने में मामला दर्ज किया गया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि उनका बयान भड़काऊ और विवादित था।

Published: undefined

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। इस बयान के बाद गुरुवार की रात कुम्भलगढ़ किले में कुछ युवकों ने हंगामा करने की कोशिश की और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के खिलाफ केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: नागरिकता पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ा दी पासपोर्ट बनवाने की फीस, अब देना होंगे इतने रुपए

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की जहाजों को आखिरी चेतावनी! दूसरी तरफ वेनेजुएला में महाविनाश, भूकंप से 164 की मौत

  • ,
  • नागरिकता के प्रमाण पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, अब देने होंगे इतने रुपए, 1 जुलाई से लागू

  • ,
  • गाजियाबाद में फिल्मी ड्रामा: जिस शख्स की तेरहवीं का चल रहा था भोज, वो खुद चलकर घर पहुंचा, लोगों के उड़े होश

  • ,
  • कांग्रेस का पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू, नेताओं ने अलग-अलग शहरों से उठाई प्रधान के इस्तीफे की मांग