
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह में राज्य में बिजली संकट को लेकर शिवराज सरकार पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर धृतराष्ट्र और संजय संवाद की याद दिलाई है। उन्होंने कहा है कि पूरी सरकार मौजूद थी और बिजली गुल हो गई, यानी संकट को जानते हुए भी सरकार कुछ नहीं कर रही है।
दिग्विजय सिंह अकसर अपने ट्वीट और अन्य सोशल मीडिया माध्यम से शिवराज सरकार की खामियों को उजागर करते रहे हैं। बिजली संकट पर उनके इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए