हालात

15 जुलाई से नवी मुंबई-अबू धाबी सीधी उड़ान, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खोली बुकिंग

इस नयी सेवा के जुड़ने के बाद नवी मुंबई से एयर इंडिया की कुल 30 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी, जो अबू धाबी, बेंगलुरु और दिल्ली को सीधे जोड़ेंगी।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू करने की रविवार को घोषणा की है। यात्री एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग मंचों के जरिये टिकट बुक कर सकते हैं। यह सेवा 15 जुलाई से शुरू होगी।

सेवा शुरू होने से एयर इंडिया एक्सप्रेस महाराष्ट्र के नए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाली पहली एयरलाइन कंपनी बन जाएगी।

Published: undefined

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि नयी उड़ान सेवा मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए दूसरा हवाई संपर्क मार्ग उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रा की सुविधा, पहुंच और विकल्पों के बेहतर होने की उम्मीद है।

एयरलाइन ने कहा कि 15 जुलाई से शुरू होने वाली इस सेवा के तहत शुरुआत में हफ़्ते में दो उड़ानें शामिल होंगी और 29 जुलाई से इनकी संख्या बढ़कर तीन कर दी जाएगी।

Published: undefined

इस नयी सेवा के जुड़ने के बाद नवी मुंबई से एयर इंडिया की कुल 30 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी, जो अबू धाबी, बेंगलुरु और दिल्ली को सीधे जोड़ेंगी।

एयरलाइन ने कहा कि महाराष्ट्र में उसका परिचालन लगातार वृद्धि कर रहा है। वर्तमान में वह मुंबई से 95 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें, पुणे से 100 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें तथा नागपुर से 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined