हालात

यूपी पीएफ घोटाला: 28 दलाल फर्म ने लगवाए थे DHFL में  पैसे, 14 पते गलत, अब ED करेगा मनी लांड्रिंग की जांच

यूपी पीएफ घोटाले में मनी लांड्रिंग का जांच प्रवर्तन निदेशालय ने शुरु की है। जांच में सामने आया है कि जिन 28 दलाल (ब्रोकरेज) फर्मों ने पीएफ के पैसे डीएचएफएल में लगवाए थे, उनमें से 14 के पतों का सत्यापन ही नहीं हो पाया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में 4,122 करोड़ रुपये के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) घोटाले में मनी लांड्रिंग का शक है इसलिए अब इस मामले की अलग प्रवर्तन निदेशालय भी (ईडी) करेगा। ईडी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से दस्तावेज मांगे हैं और जल्द ही एजेंसी करोड़ों रुपये के ईपीएफ घोटाले की जांच शुरू करेगी, जिसमें मुंबई की विवादास्पद कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) शामिल है।

Published: undefined

कई नेताओं और वरिष्ठ नौकरशाहों के डीएचएफएल प्रबंधन के साथ घनिष्ठ संबंध होने के चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे आरोप हैं कि नियमों की अनदेखी कर राज्य के कर्मचारियों का पैसा एक निजी कंपनी में लगाया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ईपीएफ घोटाले से जुड़ी सभी एफआईआर की कॉपी ईडी को दे दी गई हैं और जांच से जुड़े सभी दस्तावेज भी जल्द केंद्रीय एजेंसी को सौंप दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश काडर के एक आईपीएस अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान 28 ब्रोकेरेज फर्मो का डीएचईएल के साथ संबंध सामने आया है। जब्त किए गए दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि इन ब्रोकरेज फर्मों के माध्यम से कर्मचारियों के पीएफ फंड (यूपी पॉवर सेक्टर इम्प्लॉई ट्रस्ट द्वारा डीएचएफएल में निवेश किए गए) की लॉन्ड्रिंग की गई।" उन्होंने कहा, "इन 28 फर्म्स में से 14 फर्म्स संदिग्ध प्रतीत हुई हैं, क्योंकि इनके पतों को सत्यापित नहीं किया जा सका है।"

Published: undefined

ध्यान रहे कि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दिवालिया घोषित किए गए डीएचएफएल के विदेशों में मौजूद कारोबार की अब ईडी जांच करेगी।

उत्तर प्रदेश पीएफ घोटाले के बार में सूत्रों ने कहा कि पूर्व प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार के अलावा मौजूदा केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल ईओडब्ल्यू की जांच के दायरे में हैं। वरिष्ठ आईएएस आलोक कुमार को हाल ही में प्रमुख सचिव ऊर्जा के पद से हटा दिया गया, जबकि संजय अग्रवाल से कथित तौर पर दिल्ली में ईओडब्ल्यू ने पूछताछ की है। दोनों अधिकारी उप्र विद्युत निगम के प्रमुख के तौर पर पॉवर सेक्टर इम्प्लाई ट्रस्ट के भी प्रमुख थे, जिसने डीएचएफएल जैसी विवादास्पद कंपनी में ईपीएफ निवेश करने का निर्णय लेने में नियमों का उल्लंघन किया।

सूत्रों के अनुसार, हालांकि संजय अग्रवाल और आलोक कुमार ने विवादास्पद कंपनी डीएचएफएल के खातों में ईपीएफ के पैसे को हस्तांतरित करने में किसी भूमिका से इंकार किया है। इस बीच, ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, शैलेंद्र दुबे ने कहा कि वरिष्ठ नौकरशाहों से सही तरीके से पूछताछ की जाए, ताकि ईपीएफ का पैसा डीएचएफएल को हस्तांतरित करने के बारे में खास जानकारी सामने आ सके।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक