हालात

कोरोना का कहर! देश में 24 घंटे में डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की गई जान, 58,419 नए केस आए सामने

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,81,965 हो गई है। कोरोना से ठीक होने के बाद पिछले 24 घंटे के भीतर ही 87,619 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। लेकिन अभी भी संक्रमण से मरने वालों की जो संख्या है वह चिंताजनक है। कोरोना से एक दिन में देश में डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से कुल 1576 की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मौतों की संख्या 3,86,713 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,81,965 हो गई है। कोरोना से ठीक होने के बाद पिछले 24 घंटे के भीतर ही 87,619 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 2,87,66,009 है। अभी भी कुल 7,29,243 केस सक्रिय हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की