हालात

पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का मतदान कल, चुनाव आयोग ने कल शाम 7:30 बजे से पहले एग्जिट पोल दिखाने पर लगाई रोक

पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण का मतदान कल होगा। इसके साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मतदान का काम पूरा हो जाएगा। वोटों की गिनती 2 मई को होनी है। इस बीच चुनाव आयोग ने कल शाम 7.30 बजे से पहले एग्जिट पोल दिखाने पर पाबंदी लगा दी है।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

चुनाव आयोग ने टीवी चैनलों और मीडिया संस्थानों से कल शाम यानी गुरुवार शाम को साढ़े सात बजे से पहले एग्जिट पोल प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की है। ध्यान रहे कि कल यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में मतदान का आखिरी चरण है, इसके साथ ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पश्चिम बंगाल में यह आठवें और अंतिम चरण का चुनाव है। बाकी चार राज्यों के चुनाव पहले ही निपट चुके हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक पश्चिम बंगाल के आखिरी चरण के मतदान होने पर सायं साढ़े सात बजे के बाद ही मीडिया संस्थान एग्जिट पोल प्रसारित कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि निर्धारित समय से पूर्व एग्जिट पोल प्रसारित करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने दो मई को मतगणना के मद्देनजर भी अहम निर्देश दिए हैं। कहा है कि प्रत्याशी और उनके समर्थक जुलूस नहीं निकाल सकते हैं। मतगणना स्थल के आसपास भीड़ नहीं एकत्र होगी। उम्मीदवार और उनके एजेंट के पास आरटीपीसीआर रिपोर्ट होने या कोरोना की दोनों वैक्सीन लेने का प्रमाणपत्र दिखाने पर ही मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश कर पाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के आरोप लगाने याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • कई मेट्रो स्टेशन बंद होने से दिल्ली में 'दांडी मार्च' जैसा दृश्य, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों को दिखे ‘महात्मा गांधी’

  • ,
  • रुबियो के बयान पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने दी चेतावनी, अमेरिकी आक्रामकता से बढ़ेंगी ट्रंप की मुश्किलें

  • ,
  • 'धर्मेंद्र प्रधान की वजह से हजारों लोग सड़क पर', पैलेट गन से घायल युवक को लेकर राहुल ने की PC, टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए

  • ,
  • 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने मांगा एक दिन का समय', CJP का दावा- दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति