हालात

जनता पर आर्थिक बोझ': मोदी सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, गन्ने का रस लेकर प्रदर्शन

युवा कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ई20 ईंधन के इस्तेमाल से करोड़ों लोगों की गाड़ियों के इंजन का रखरखाव खर्च बढ़ेगा और लोग इसको लेकर चिंतित हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस नीति पर पुनर्विचार करे क्योंकि ‘‘आम आदमी की गाड़ी कोई प्रयोगशाला नहीं है।’’

फोटो: inc
फोटो: inc 

भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ई20 (20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल नीति के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इससे आम उपभोक्ताओं को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार की एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर ले रखे थे जिन पर ‘गन्ने का जूस’ का नारा लिखा हुआ था।

लाकड़ा ने आरोप लगाया कि एथनॉल मिश्रण को बढ़ावा देते समय सरकार ने दावा किया था कि इससे ईंधन सस्ता होगा और इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा, लेकिन एथनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी कीमत पर उपलब्ध है जिस कीमत पर पहले सामान्य पेट्रोल मिलता था।

उन्होंने सवाल किया कि यदि एथनॉल मिश्रण से लागत कम हुई है तो उसका लाभ उपभोक्ताओं तक क्यों नहीं पहुंचा?

लाकड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आम जनता की चिंता के बजाय अपने हितों की चिंता कर रहे हैं।

युवा कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ई20 ईंधन के इस्तेमाल से करोड़ों लोगों की गाड़ियों के इंजन का रखरखाव खर्च बढ़ेगा और लोग इसको लेकर चिंतित हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस नीति पर पुनर्विचार करे क्योंकि ‘‘आम आदमी की गाड़ी कोई प्रयोगशाला नहीं है।’’

गौरतलब है कि गडकरी ने बीते मंगलवार को एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा था कि वे ऐसी एक भी कार का नाम बताएं जिसमें इस ईंधन के कारण कोई समस्या आई हो।

ई20 पेट्रोल की बिक्री को बढ़ावा दिए जाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने यह भी कहा था कि एथनॉल मिश्रित ईंधन से वाहनों में समस्या आने के दावों का कोई ठोस आधार नहीं है।

  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर

  • ,
  • सिनेजीवन: सोहा के पॉडकास्ट में शमिता शेट्टी ने बयां किया अपना दर्द और राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान