हालात

युवराज सिंह, सोनू सूद समेत कई हस्तियों की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, सट्टेबाजी केस में ED का एक्शन

कुर्क संपत्तियों में सूद की लगभग एक करोड़ रुपये, चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये की, शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की, उथप्पा की 8.26 लाख रुपये की, हाजरा की 47 लाख रुपये की और रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्तियां शामिल हैं

युवराज सिंह, सोनू सूद समेत कई हस्तियों की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, सट्टेबाजी केस में ED का एक्शन
युवराज सिंह, सोनू सूद समेत कई हस्तियों की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, सट्टेबाजी केस में ED का एक्शन फोटोः सोशल मीडिया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक ‘अवैध’ सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के साथ ही तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और अभिनेता सोनू सूद की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है, जिनकी अनुमानित कीमत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अंतरिम आदेश जारी करने के बाद अभिनेत्री नेहा शर्मा, मॉडल और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां और बांग्ला अभिनेता अंकुश हाजरा की संपत्तियों को भी कुर्क किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में सूद की लगभग एक करोड़ रुपये की, चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये की, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये की, शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की, उथप्पा की 8.26 लाख रुपये की, हाजरा की 47 लाख रुपये की और रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्तियां शामिल हैं।

इन सभी लोगों से अतीत में ईडी ने पूछताछ की थी और इन संपत्तियों को कुराकाओ द्वीपीय देश में पंजीकृत कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप की ‘‘अपराध से प्राप्त आय’’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ईडी ने कुछ समय पहले इस जांच के तहत पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार