हालात

मनी लांड्रिंग केस में ईडी करेगी यूट्यूबर एल्विश यादव से पूछताछ

ईडी यूट्यूब इंडिया से मिले वित्तीय दस्तावेज समेत कई अन्य ट्रांजेक्शन के बारे में एल्विश यादव से पूछताछ करेगी। ईडी ने एल्विश को 23 जुलाई यानी आज जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मनी लांड्रिंग केस में यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव मंगलवार को लखनऊ स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। यहां ईडी की टीम एल्विश से पूछताछ करेगी।

बताया जा रहा है कि ईडी यूट्यूब इंडिया से मिले वित्तीय दस्तावेज समेत कई अन्य ट्रांजेक्शन के बारे में एल्विश यादव से पूछताछ करेगी। ईडी ने एल्विश को 23 जुलाई को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा था।

Published: undefined

बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस अदालत में 1,200 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इसमें उससे पूछे गए बयान के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों को भी दर्ज किया गया है, जिन्हें पुलिस ने जुटाए थे। आरोपी से पूछे गए सवालों के जवाब में काफी विरोधाभास देखने को मिला था।

Published: undefined

चार्जशीट में पुलिस ने बताया कि एल्विश सीधे किसी संपेरे को नहीं जानता है। वह सीधे राहुल संपेरे से बातचीत नहीं करता था। अपने साथी विनय यादव के जरिए वह ईश्वर यादव के संपर्क में था। ईश्वर अपने अन्य साथी के जरिए राहुल से संपर्क करता था। एल्विश यादव अपने साथियों से बातचीत के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था।

चार्जशीट में पुलिस ने बताया कि एल्विश यादव से उसके निजी जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे गए। एल्विश ने बताया कि वह यूट्यूब के जरिए महीने में 35-40 लाख रुपए कमाता है।

ईडी एल्विश यादव केस में मनी लॉन्ड्रिंग समेत अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा