हालात

ईद उल अजहा: सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा- त्याग-भाईचारे की भावना का है उत्सव, राहुल-प्रियंका ने भी दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अज़हा का पर्व त्याग और भाईचारे की भावना का उत्सव है, जो हमें मानव जाति की भलाई के लिए प्रेरित करता है।

फोटो; Getty Images
फोटो; Getty Images 

आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अज़हा का पर्व त्याग और भाईचारे की भावना का उत्सव है, जो हमें मानव जाति की भलाई के लिए प्रेरित करता है।

Published: undefined

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बकरीद की लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शुभ अवसर सभी के लिए एकता की भावना पैदा करे और सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद। त्याग और नेकी का प्रतीक ये त्यौहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined