हालात

बंगाल के पुरुलिया में बुजुर्ग ने आत्महत्या की, परिजनों ने SIR से जुड़े भय को कारण बताया

परिवार के अनुसार, मांझी ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत अपना गणना प्रपत्र जमा किया था, लेकिन बाद में उसे समीक्षा प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए पेश होने को कहा गया। परिवार ने आरोप लगाया कि नोटिस मिलने के बाद से वह गंभीर मानसिक तनाव में था।

बंगाल के पुरुलिया में बुजुर्ग ने आत्महत्या की, परिजनों ने SIR से जुड़े भय को कारण बताया
बंगाल के पुरुलिया में बुजुर्ग ने आत्महत्या की, परिजनों ने SIR से जुड़े भय को कारण बताया फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 82 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से संबंधित भय ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृत व्यक्ति की पहचान, पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौतला गांव के निवासी दुर्जन मांझी के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, मांझी ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत अपना गणना प्रपत्र जमा किया था, लेकिन बाद में उसे समीक्षा प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए पेश होने को कहा गया।

मांझी के परिवार ने आरोप लगाया कि नोटिस मिलने के बाद से वह गंभीर मानसिक तनाव में था। परिवार के एक सदस्य ने दावा किया, "वह बेहद चिंतित था और पिछले दो दिनों से ठीक से खाना नहीं खा रहा था।" पुलिस ने बताया कि मांझी सोमवार सुबह अपने घर से निकला था और बाद में अदरा-संतालडीह खंड पर रेल की पटरी पर मृत पाया गया।

इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता पीड़िता के घर पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज साहा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और दावा किया कि निर्वाचन आयोग के गलत फैसलों के कारण लोग भय में जी रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। निर्वाचन आयोग को इस मौत की जिम्मेदारी लेनी होगी।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, UN के लिए रवाना होने से पहले गरजे पेजेश्कियन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एशियाड में भारत को पहला स्वर्ण, महिला क्रिकेट में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • 'देश और दुनिया में BJP की हो रही थू-थू, धर्म को बचाने की 'जंग' से कम नहीं होगा अगला चुनाव', 'चंदा चोरी' पर अखिलेश

  • ,
  • दिल्ली SIR मामला: वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटाने के दावे पर SC सख्त, चुनाव आयोग से 2 हफ्ते में मांगा जवाब

  • ,
  • जमुई छेड़छाड़ केस: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा पर बीजेपी सरकार से पूछे कई सवाल