पश्चिम बंगाल विधानसभा में पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हुई, पोलिंग अधिकारी EVM सील कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 89.93% रहा।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल: विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "... हमारे पोलिंग एजेंटों पर यहां कुछ गुंडो द्वारा हमला किया गया है। ये गुंडे सरकार के हैं। चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और यहां हमारे एजेंट नदारद हैं। यहां बहुत धीमी गति से मतदान हो रहा है..."
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में शाम साढ़ें पांच बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, तमिलनाडु में 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
लोकतांत्रिक भागीदारी का एक उल्लेखनीय उदाहरण पेश करते हुए, एक परिवार की तीन पीढ़ियों के 14 सदस्य बृहस्पतिवार को स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने एक साथ पहुंचे।
परिवार के बुजुर्ग मुखियाओं से लेकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक, सभी एक साथ कतार में खड़े थे, जिसने अन्य मतदाताओं और हाई-प्रोफाइल मतदान केंद्र पर मौजूद मीडिया कर्मियों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में, स्टेला मैरिस कॉलेज चेन्नई के सबसे प्रमुख मतदान केंद्रों में से एक रहा है, जहां अक्सर जानी-मानी हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करती हैं।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 78.77% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो भारी उत्साह को दर्शाता है। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ हो रहे चुनाव में अब तक 70% मतदान दर्ज किया गया है।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान बीरभूम जिले के सिउड़ी इलाके में वोटिंग के समय विवाद हो गया। बीजेपी की एक उम्मीदवार का टीएमसी की एक कार्यकर्ता से बहस हो गई। बीजेपी उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता वोटरों को डरा रही है और उसे पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में रहने का हक नहीं है।
इस पर टीएमसी कार्यकर्ता ने जवाब दिया कि वह किसी को डरा नहीं रही थी। उसका कहना था कि वह सिर्फ एक दिव्यांग मतदाता की मदद कर रही थी, ताकि वह ठीक से वोट डाल सके।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
दोपहर एक बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल (चरण-1) में मतदान की गति सबसे अधिक देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान दर्ज किया जा चुका है। भारी सुरक्षा के बीच लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में भी चुनावी माहौल काफी गर्म है। यहां दोपहर 1 बजे तक 56.81% वोटिंग दर्ज की गई है।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा का तांडव जारी है। ताजा घटना में रेजीनगर से AJUP उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों की एक बड़ी भीड़ ने अचानक हुमायूं कबीर की कार को घेर लिया। हमलावरों के हाथों में लाठियां, डंडे और ईंटें थीं।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुआ है।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
कार्ति चिदंबरम ने कहा- सिर्फ़ युवाओं को ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को वोट देना चाहिए जो वोट देने के लिए रजिस्टर्ड हैं। वोट देना, जहां एक तरफ़ हमारा सौभाग्य है, वहीं यह हमारा अधिकार और कर्तव्य भी है। दुनिया के सभी लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है। कई देश ऐसे हैं जहाँ लोकतंत्र नहीं है; हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि भारत एक सफल लोकतंत्र है और हमें अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा- हमें बहुत सोच-समझकर चुनाव करना चाहिए। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हमें अपनी सोच का इस्तेमाल करना होता है- आपको उम्मीदवारों को देखना होता है, पार्टियों को देखना होता है, उनके नेतृत्व और उनकी नीतियों को समझना होता है, और फिर पूरी ज़िम्मेदारी के साथ वोट देना होता है।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के नौदा में उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर एक घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे, जहां TMC समर्थकों और उनके बीच हिंसक झड़प हो गई।मौके पर मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की तीखी बहस और नोकझोंक के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आ रही है।हालांकि, इस भिड़ंत और विवाद का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए सुबह सात बजे से ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान दर्ज किया गया है
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. नाओदा बम धमाके पर रिपोर्ट मांगी है. मुर्शिदाबाद हंगामे पर रिपोर्ट मांगी है. मालदा में टीएमसी पर सपीएम समर्थकों को बंधक बनाने का आरोप है.
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चेन्नई में मतदान की प्रक्रिया जारी है, जहां दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला. वहीं, अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया.
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पहले चरण की वोटिंग को लेकर टीएमसी ने कहा कि मां की रक्षा और बंगाल के लिए विकास के लिए वोट करें। गर्व से सिर उठाकर मतदान करने जाएं।हमारी ‘मां’ के सम्मान के लिए वोट दें। हमारी ‘माटी’ की रक्षा के लिए वोट दें।हमारे ‘मानुष’ की सुरक्षा के लिए वोट दें
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों में आज मतदान हो रहे हैं।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में कुल 4023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन और अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के बीच है। अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कषगम' ने कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला खड़ा कर दिया है। द्रमुक की ओर से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई, जबकि अन्नाद्रमुक की ओर से एडापट्टी के. पलानीस्वामी ने प्रचार की कमान संभाली। भाजपा गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन गडकरी ने धुआंधार प्रचार किया। प्रदेश में भ्रष्टाचार, तमिल स्वाभिमान और महिला आरक्षण जैसे मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहे।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
तमिलनाडु में आज सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। राज्य में इस बार 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोट का अधिकार प्रयोग करेंगे, जिनमें 2.89 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 75,032 मतदान केंद्र बनाएं हैं, जिनमें से 5,938 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राज्य भर में करीब 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 295 कंपनियां (लगभग 23,000 जवान) शामिल हैं। इसके अलावा 20,000 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों और वन रक्षकों को भी ड्यूटी सौंपी गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 1,100 वाहनों में त्वरित प्रतिक्रिया दल तैयार रखे गए हैं।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में कड़े मुकाबले वाली प्रमुख सीटों में नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झाड़ग्राम शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिला और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पूरे पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पहले चरण में उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल क्षेत्र के पांच जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन जिलों में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता और हावड़ा की कुछ सीटों पर भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की 9, जलपाईगुड़ी की 7, अलीपुरद्वार की 5, कलिंपोंग की 1, दार्जिलिंग की 5, उत्तर दिनाजपुर की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम बर्द्धमान की 9, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झाड़ग्राम की 4, पुरुलिया की 9 और बांकुरा की 12 सीटों पर आज मतदान पूरा होगा।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हो गा। वहीं, आज तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान होगा। तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों में आज मतदान होने हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में पिछली बार 2021 में 82.30 फीसदी मतदान हुआ था।
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Apr 2026, 6:31 AM IST