हालात

यूपी में शर्मसार करने वाली घटना! लड़की के साथ बेटे के भागने पर मां से दुर्व्यवहार, फाड़े कपड़े, गांव में घुमाया

यूपी के रामपुर में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक के नाबालिग दलित लड़की के साथ भाग जाने पर युवक की मां के साथ लड़की के परिवारवालों ने मारपीट की। महिला के कपड़े फाड़ दिए गए, उसे घर से घसीट कर ले जाया गया और सबके सामने रोड पर परेड कराया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है, जहां एक युवक के नाबालिग दलित लड़की के साथ भाग जाने पर युवक की मां के साथ लड़की के परिवारवालों ने मारपीट की। महिला के कपड़े फाड़ दिए गए, उसे घर से घसीट कर ले जाया गया और सबके सामने रोड पर घुमाया गया।

घायल महिला को उसके परिवार ने बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना दो दिन पहले रामपुर जिले के मिलक कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई और फरार जोड़ा एक ही समुदाय से ताल्लुक रखता है।

खबरों के मुताबिक, 14 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्य युवक के घर पहुंचे, जिसके साथ वह कथित रूप से भागी थी। उन्होंने युवक की मां के साथ मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और उसे गांव में परेड करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि महिला को नग्न अवस्था में घुमाया गया।

उन्होंने दावा किया कि दोनों परिवारों में हाथापाई हुई और महिला की पिटाई की गई। हाथापाई में महिला के कपड़े फट गए। मिलक कोतवाली पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) अनिल कुमार सिंह ने कहा, "यह पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन दोनों परिवार रिश्ते के खिलाफ थे। लड़की शनिवार रात को लापता हो गई थी, जिसके बाद उसका परिवार उसे तलाश करने निकला।"

एसएचओ ने कहा, "हमें शिकायत मिली है कि लड़की के परिवार ने युवक की मां के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की है। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। आईपीसी के तहत दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।"

युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) और 366 (अपहरण, अगवा या महिला को शादी के लिए उकसाना) के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Feb 2021, 12:49 PM IST

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया