हालात

बारामूला से निर्दलीय जीते इंजीनियर रशीद अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे, UAPA के तहत जेल में हैं बंद

एनआईए ने साल 2019 में आतंकी फंडिंग मामले में इंजीनियर रशीद को गिरफ्तार किया था। तब से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल में बंद इंजीनियर रशीद ने बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को दो लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है।

बारामूला से निर्दलीय जीते इंजीनियर रशीद अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे, UAPA के तहत जेल में हैं बंद
बारामूला से निर्दलीय जीते इंजीनियर रशीद अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे, UAPA के तहत जेल में हैं बंद फोटोः IANS

जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से जेल में रहकर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले इंजीनियर रशीद ने गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दाखिल की है। रशीद की याचिका पर कोर्ट ने एनआईए से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई अब शुक्रवार को होगी। रशीद आतंकी फंडिंग मामले में यूएपीए के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं।

रशीद नई संसद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इंजीनियर रशीद की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज चंद्र जीत सिंह ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जवाब मांगा। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख शुक्रवार की तय की है।

एनआईए ने साल 2019 में आतंकी फंडिंग मामले में इंजीनियर रशीद को गिरफ्तार किया था। तब से ही वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल में बंद इंजीनियर रशीद ने बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को दो लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। वहीं पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन तीसरे स्थान पर रहे। अब्दुल्ला ने हार स्वीकार करते हुए रशीद को जीत की बधाई दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग