हालात

पूरे चुनावी नतीजे आने से पहले ही दिल्ली सचिवालय सील, फाईल या कम्प्यूटर बाहर ले जाने पर लगी रोक

आदेश में कहा गया है कि 'सुरक्षा चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि जीएडी की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर और हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाएं।'

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बीच दिल्ली सचिवालय में आला अधिकारी को तुरंत पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को सरकारी दस्तावेज और डाटा प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि 'सुरक्षा चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि जीएडी की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर और हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाएं।'

आदेश में आगे कहा गया है, "यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग/शाखाओं के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। आदेश में लिखा गया है, "यह आदेश सचिवालय कार्यालयों और मंत्रिपरिषद के शिविर कार्यालयों पर भी लागू होगा और दोनों कार्यालयों के प्रभारियों को भी इस आदेश का अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया जाता है। यह सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया जाता है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल