
सीबीएसई की मेन स्ट्रीम की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होने जा रही हैं। पहला पेपर 12वीं की अंग्रेजी का है। इसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के परीक्षार्थी शामिल होंगे। अगर आप परीक्षा देने वाले है तो आपको समय का खासा ध्यान रखना होगा। इस बार छात्रों की मदद करने के लिए टाइम के लिए खास नियम बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।
सीबीएसई की ओर से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस बार लेट होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले टाइम का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही इस बार परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए भी 10 मिनट का टाइम दिया जाएगा और परीक्षार्थी कक्षा 10.20 बजे से 10.30 बजे तक पेपर पढ़ सकेंगे।
आज से शुरू हुई सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2019 तक चलेगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर कई भ्रामक बातें परीक्षार्थियों के बीच फैलाई जाती है ऐसे में उनसे अनुरोध है कि वे इनसे बचें। इससे पहले कि आप परीक्षा देने जाएं, जान लें कुछ बातें।
Published: 02 Mar 2019, 9:21 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Mar 2019, 9:21 AM IST