
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रंजिश के चलते किसान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रामानुज जब खेत से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनके सिर और सीने में गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।
Published: undefined
एसपी ने बताया कि रामानुज की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत पर गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined