हालात

हरियाणा के किसान बाढ़ मुआवजे का कर रहे इंतजार, खट्टर सरकार ने पोर्टल के जाल में उलझायाः भूपिंदर हुड्डा

भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि बीमा कंपनियों को अधिसूचित करने में भी जान-बूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 25 जुलाई को बीमा अधिसूचित किया और यही कारण है कि किसान मई, जून और जुलाई में हुए नुकसान के लिए दावा नहीं कर पा रहे हैं।

भूपिंदर हुड्डा ने खट्टर सरकार पर किसानों को मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया
भूपिंदर हुड्डा ने खट्टर सरकार पर किसानों को मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया फोटोः IANS

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने शुक्रवार को मनोहर लाल खट्टर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य के किसान बाढ़ मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं, जबकि सरकार ने स्वीकार किया है कि 14 लाख एकड़ से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा, “केवल कुछ ही किसानों को नाममात्र का मुआवजा मिला है। हजारों करोड़ रुपये अभी भी लंबित हैं, क्योंकि सरकार ने मुआवजा देने की बजाय किसानों को पोर्टल के जाल में उलझा दिया है।”

मीडिया से बातचीत में विपक्ष के नेता ने कहा कि बीमा कंपनियों को सूचित करने में भी जान-बूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा, "सरकार ने 25 जुलाई को बीमा अधिसूचित किया और यही कारण है कि किसान मई, जून और जुलाई में हुए नुकसान के लिए दावा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि किसानों को 72 घंटों के भीतर दावा दायर करना होता है।"

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, “तीन महीने तक किसानों को यह नहीं पता था कि दावे के लिए किस कंपनी से आवेदन करना है। अगर सरकार ने समय पर कंपनियों को सूचित किया होता और किसान समय पर दावा दर्ज कराते, तो उन्हें अधिक बीमा राशि मिल सकती थी।'' उन्होंने रोहतक समेत प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों पर चिंता जताई। उन्‍होंने कहा कि मुझे जहां भी जाने का मौका मिला, मुझे सड़कें खराब हालत में मिलीं। ऐसा लगता है मानो सरकार ने यह काम भगवान भरोसे छोड़ दिया है।'

हुड्डा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बिजली की कमी से जूझ रहे हैं। एनसीआर क्षेत्र में जेनरेटर पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में अगर सरकार उद्योग को बिजली नहीं देगी तो उद्योग कैसे चलेंगे। उन्‍हाेंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के प्रति बीजेपी-जेजेपी सरकार की उदासीनता पूरे हरियाणा में दिखाई दे रही है। कांग्रेस कार्यकाल के बाद पिछले नौ साल में एक भी नई आईएमटी स्थापित नहीं हुई। सरकार ने पहले से स्थापित आईएमटी को विकसित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?