हालात

दिग्विजय सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश के 5 जिलों में एफआईआर, कांग्रेस नेता ने की थी सीएम शिवराज पर एफआईआर की मांग

मध्य प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ राज्य के पांच जिलों में एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ राज्य के पांच जिलों में एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर और सतना जिलों में एफआईआर दर्ज कराई गयी है।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने राज्य पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। उनका आरोप था कि शिवराज सिंह चौहान ने मई 2019 में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी का एक फेक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।

बता दें कि शिवराज सरकार ने दिग्विजय पर उस ट्वीट के लिए एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने एक मस्जिद पर भगवाधारी लोगों के हमले का फोटो शेयर किया था। कहा गया था कि यह फोटो एमपी के खरगौन का है, लेकिन बाद में यह पता चलने पर कि फोटो दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर का है, दिग्विजय सिंह ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

ध्यान रहे कि खरगौन में रामनवमी के जुलूस निकालने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस सिलसिले में पुलिस ने करीब 90 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही एकतरफा कार्यवाही करते हुए मामले की जांच पूरी हुए बिना ही कुछ आरोपियों की संपत्तियों को धार्मिक भेदभाव अपनाते हुए बुलडोजर से गिरा दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?