हालात

ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर FIR दर्ज, एनस्थीसिया के ओवरडोज से बच्ची की हुई थी मौत

ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि एनस्थीसिया की ओवरडोज देने से बच्ची की मौत हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एनेस्थीसिया की ओवरडोज से बच्ची की हुई मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर केस दर्ज हो गया है। नाक पर चोट लगने की वजह से डेढ़ साल की बच्ची को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि प्लास्टिक सर्जरी कर बच्ची की नाक पर आए निशान को पूरी तरीके से मिटा देंगे। उसके लिए ऑपरेशन करना होगा। बच्ची के पिता का आरोप है कि एनेस्थीसिया की ओवरडोज के चलते बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया है।

ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि एनस्थीसिया की ओवरडोज देने से बच्ची की मौत हुई है। घर पर खेलते समय बच्ची को चोट लग गई थी अस्पताल में चिकित्सकों ने पट्टी कर दी और सर्जरी की सलाह दी थी। पिता ने 60,000 रूपए जमा भी करा दिए थे।

आरोप है कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टर बच्ची को ऑपरेशन थिएटर ले गए थे। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बच्ची की मौत होने की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि एनेस्थीसिया की ओवरडोज देने की वजह से ही मौत हुई है।

इस मामले में बच्ची के पिता की तरफ से बीटा 2 कोतवाली पुलिस स्टेशन में इलाज में लापरवाही के चलते मौत होने के जिम्मेदार बनाते हुए अज्ञात डॉक्टर और नसिर्ंग स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन डॉक्टर और नसिर्ंग स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 2 दमकलकर्मी की मौत, इथियोपिया भूस्खलन से 14 लोगों की गई जान

  • ,
  • 'सिर्फ रील से नहीं कर सकते युवा को खुश', जयराम बोले- रोजगार संकट का समाधान के बजाय 'हेडलाइन मैनेजमेंट' में लगी मोदी सरकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, MP, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, पंजाब के पटियाला में रेड अलर्ट

  • ,
  • ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका के 25 राज्य पहुंचे कोर्ट, भारत समेत 60 देशों पर लगाए शुल्क को दी चुनौती

  • ,
  • नोएडा: चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने गए दमकलकर्मियों पर गिरी दीवार, 2 की मौत