
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में जूतों के एक शोरूम में आग लग गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आग लगने का वीडियो सामने आया है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं उठता दिखाई दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
Published: undefined
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर 11 बजकर 17 मिनट पर मिली। दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।"
अधिकारी ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के अभियान के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined