हालात

बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर हुई खाक

आग की वजहों का अभी पता नहीं चला है। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें आग की भयंकर लपटें दिख रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

बेंगलुरु के वीरभद्र इलाके में कई बसों में भयंकर आग लग गई। आग पहले एक बस में लगी और देखते देखते कई और गाडियों को अपनी चपेट में ले लिया। शहर के वीरभद्र नगर के पास खड़ी बसें आग की चपेट में आ गईं। आग की वजहों का अभी पता नहीं चला है। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें आग की भयंकर लपटें दिख रही है।

Published: undefined

जिस जगह यह आग लगी वहां बस स्टैंड के पास एक गैराज था। देखते ही देखते कई बसों में आग लग गई है। आशंका जताई जा रही है कि आग गैराज से शुरू हुई।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined