
हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 57 में यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की गई है। एल्विश यादव के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने करीब 24 गोलियां दागीं और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना आज सुबह 5:30 बजे से 6:00 बजे के बीच हुई। गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Published: undefined
हमलावर तेजी से पहुंचे और गोलियों की बौछार की और मौके से फरार हो गए।
गोलीबारी का निशाना मुख्यतः घर की ग्राउंड और पहली मंजिल रही।
वारदात के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। वह किसी निजी काम से हरियाणा के बाहर थे।
वारदात के समय समय घर में एल्विश के परिवार के सदस्य और एक केयरटेकर था। सभी सुरक्षित हैं।
Published: undefined
फायरिंग की सूचना मिनले के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक जांच की जा रही है और CCTV फुटेज की भी समीक्षा जारी है।
एल्विश यादव पहले से कानूनी मामले, जैसे कि स्नेक वेनम केस में फंसे हुए हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट का भी हस्तक्षेप देखा जा चुका है।
Published: undefined
यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने कहा, "सुबह करीब 5:30 बजे हमें एक आवाज सुनाई दी। जब हम बाहर आए और देखा तो पाया कि यहां गोलियां चलाई गई थीं। फिर हमने तुरंत सीसीटीवी चेक किया। हमें पता चला कि इसमें निश्चित तौर पर दो लोग शामिल थे और संभवतः तीसरा भी था। हमने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इन लोगों ने 15 से ज्यादा राउंड फायर किए। एल्विश यहां कम ही आते हैं। ज्यादातर समय वह अपने काम के कारण बाहर ही रहते हैं। भगवान उन लोगों को सद्बुद्धि दे जिन्होंने यह किया। एल्विश बिल्कुल ठीक हैं, मैंने उनसे बात की है। स्वाभाविक है कि हम डरे हुए हैं।"
Published: undefined
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब गुरुग्राम में हाल ही में युवा हस्तियों पर लक्षित हमलों कोशिश की जाचुकीहै। इससे पहले रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर पिछले महीने गोलीबारी की घटना हुई थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined