
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शाहाबाद के निकट एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई।
शाहाबाद पुलिस थाने के प्रभारी प्रेम सिंह ने टेलीफोन पर बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार रात को हुई है। आपको बता दें, इस हादसे में मारे गए लोग नजदीकी इलाकों के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान गांव बसंतपुर वासी अंकित पुत्र गुलाब सिंह, बृजपाल पुत्र धर्मपाल, गांव जैनपुर वासी गुरमीत पुत्र नसीब सिंह, गांव गौरीपुर गोल्डी पुत्र धर्मपाल और गांव नलवी वासी विशाल पुत्र मदन के रूप में हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined