हालात

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी में बाढ़ से भारी तबाही, कई पुल और घर क्षतिग्रस्त, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक परामर्श जारी कर लोगों से नदियों में मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों के लिए जाने से बचने की अपील की है।

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी में बाढ़ से भारी तबाही, कई पुल और घर क्षतिग्रस्त, भारी बारिश का अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी में बाढ़ से भारी तबाही, कई पुल और घर क्षतिग्रस्त, भारी बारिश का अलर्ट फोटोः सोशल मीडिया

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण कई महत्वपूर्ण पुल बह गए, घरों को नुकसान पहुंचा और कई गांवों में संपर्क बाधित हो गया है।

Published: undefined

ऊपरी सुबनसिरी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक परामर्श जारी कर लोगों से नदियों में मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों के लिए जाने से बचने की अपील की है, क्योंकि आगे और बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Published: undefined

अधिकारियों के अनुसार बह गए पुलों में निंगपिंग गांव के पास न्यो कोरो स्थित आरसीसी पुल और गीबा मुख्यालय को लॉन्गटे गांव से जोड़ने वाला एक अन्य पुल भी शामिल है। निंगपिंग गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण सात कच्चे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कृषि भूमि, पशुधन और अन्य संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

Published: undefined

इस बीच, यहां के मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को ऊपरी सुबनसिरी, कमले, क्रा दादी, कुरुंग कुमे, निचला सुबनसिरी, सियांग बेल्ट और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर रविवार को अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान भी जताया गया है। एक अधिकारी ने बताया, “इसी तरह की मौसम स्थिति मंगलवार तक जारी रहने का अनुमान है।”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा