हालात

चारा घोटाला:  दुमका कोषागार के दो मामलों में लालू यादव को 7-7 साल की जेल, 60 लाख का जुर्माना 

19 मार्च को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव को दोषी करार दिया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को इसी मामले में बरी कर दिया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को 7-7 साल की जेल

बिहार के आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चारा घोटाले के चौथे मामले में लालू यादव को सीबीआई के विशेष कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं के तहत 7-7 साल की दो सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर उनकी सजा की अवधि एक साल और बढ़ जाएगी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने लालू प्रसाद यादव सहित 19 दोषियों को सजा सुनाई।

Published: undefined

19 मार्च को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया था। जबकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को इसी मामले में बरी कर दिया गया था।

चारा घोटाले के 3 मामलों में लालू यादव को पहले ही सजा का ऐलान हो चुका है। चाईबासा कोषागार गबन मामले में लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए 5-5 साल जेल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने लालू यादव पर 10 लाख और जगन्नाथ मिश्रा पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

6 जनवरी को रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को साढ़े तीन साल की कैद और 10 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने लालू के दो पूर्व सहयोगियों लोक लेखा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश शर्मा को 7 साल की कैद और 20 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराए अमेरिका' ईरान बोला- समझौता टूटा तो US जिम्मेदार होगा

  • ,
  • सांसदों की बगावत के बीच उद्धव ने कहा- पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने को तैयार, लेकिन चोरों के हाथ में नहीं जाने दूंगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जरांगे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे का जल्द समाधान नहीं होने पर 'बड़े आंदोलन' की चेतावनी दी

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कार्रवाई से बच रही बीजेपी सरकार, एसआईटी सिर्फ दिखावा: अजय राय

  • ,
  • दुनिया की खबरें: समझौते के तहत होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के नए नियम और लेबनान में इजराइली हमला