
पश्चिम बंगाल में कोहरे के कारण मंगलवार देर रात जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुरी शहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खबरों के मुताबिक, जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में मंगलवार देर रात एक डंपर यहां के मयनातली के रास्ते कहीं जा रहा था। इसी दौरान लो विजिबिलिटी के चलते इस डंपर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर पलट गया और इसकी चपेट में आने 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए