
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है। जगन्नाथ मिश्र ने दिल्ली में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि वे लंबे वक्त से बिमार थे। 82 वर्षीय मिश्रा तीन बार बिहार के सीएम रह चुके थे। वह केंद्रीय मंत्री रहे थे।
Published: 19 Aug 2019, 11:32 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बिहार में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही कहा कि पूर्व सीएम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published: 19 Aug 2019, 11:32 AM IST
जगन्नाथ मिश्रा की निधन की खबर सुनने के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त की है।
Published: 19 Aug 2019, 11:32 AM IST
जगन्नाथ मिश्रा की राजनीतिक सफर की बात करे तो 1975 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा ने राजनीति से पहले अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दी।
बता दें कि मिश्रा बिहार में 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में भी फंसे थे। 1996 में सामने आए इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अभी जेल काट रहे हैं।
Published: 19 Aug 2019, 11:32 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Aug 2019, 11:32 AM IST