हालात

चंडीगढ़ में छिपे हैं मुंबई के 'भगोड़े' पूर्व पुलिस कमिश्नर, खुद दी जानकारी, कहा- मुंबई जाकर शामिल होंगे जांच में

जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहे और भगोड़ा घोषित मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह चंडीगढ़ में छिपे हैं। उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि वे जल्द मुंबई जाकर जांच में शामिल होंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह चंडीगढ़ में हैं जल्द ही मुंबई लौटकर जांच में शामिल होंगे। परमबीर सिंह यह जानकारी खुद एक टीवी चैनल को दी है। ध्यान रहे कि परमबीर सिंह पर मुंबई और ठाणए में 5 केस दर्ज हैं। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि परमबीर सिंह को सामने आना होगा। कोर्ट की फटकार के बाद ही परमबीर ने यह खुलासा किया है। परमबीर पर जबरन वसूली समेत कई आरोप हैं।

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरन परमबीर सिंह के वकील ने दावा किया था कि उन्हें मुंबई पुलिस से जान का खतरा है, इसलिए वे वहां नहीं जा सकते। इस पर कोर्ट ने साफ कहा था कि 'जो शख्स खुद पुलिस कमिश्नन रहा हो उसे पुलिस से ही डर लगता है।'

Published: undefined

मुंबई पुलिस ने इस साल जुलाई महीने में परमबीर सिंह और 5 पुलिस वालों के खिलाफ एक बिल्डर से 15 करोड़ रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा मरीन ड्राइव थाने में कायम किया गया था। आरोप थे कि परमबीर सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने मिलीभगत से शिकायतकर्ता के होटल और बार के खिलाफ कार्रवाई का डर दिखाकर 11.92 लाख रुपये की उगाही की थी। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दी गई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही परमबीर सिंह गायब हो गए थे।

इस दौरान मुंबई की एक कोर्ट ने परमबीर को भगोड़ा अपराधी घोषित करने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस वॉन्टेड घोषित करने की तैयारी में थी। जानकारी के मुताबिक, अगर परमबीर 30 दिन के भीतर सामने नहीं आते हैं तो मुंबई पुलिस उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती थी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined