देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 55वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन पहुंचकर पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Published: 27 May 2019, 10:08 AM IST
राहुल और सोनिया गांधी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने शांति वन पहुंचकर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
Published: 27 May 2019, 10:08 AM IST
4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके। उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था। महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए। पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था।
Published: 27 May 2019, 10:08 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 27 May 2019, 10:08 AM IST