
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में उनके समाधि-स्थल 'वीर भूमि' पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Published: undefined
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।”
Published: undefined
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को आज 31 साल पूरे हो गए। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमला ने वम विस्फोट कर उनकी जान ले ली थी। वे वहां जब एक चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे। 21 मई 1991 को रात तकरीबन 10 बजकर 15 मिनट पर राजीव गांधी रैली स्थल पर पहुंचे। वे कार की अगली सीट पर बैठे थे और उन्होंने उतरते ही सबका अभिवादन किया। मंच की ओर बढ़ते हुए एक महिला आत्मघाती हमलावर धनु ने उन्हें माला पहनानी चाही, तो सब इंस्पेक्टर अनुसुइया ने उसे रोक दिया। हालांकि राजीव गांधी के कहने पर उसे माला पहनाने के लिए आने दिया गया। धनु ने उन्हें माला पहनाई और जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए नीचे झुकी, उसने अपने कमर से बंधे बम का बटन दबा दिया। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर सबकुछ सुन्न हो गया। इस धमाके ने राजीव गांधी की जान ले ली।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined