हालात

त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर को भीड़ ने बनाया निशाना, हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने हमला कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। यह घटना उस समय हुई, जब पुजारियों का एक समूह बिप्लब कुमार देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा हुआ था। पुजारी बुधवार को देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में यज्ञ कराने के लिए आए थे। भीड़ ने पुजारियों को भी निशाना बनाया। हमलावरों ने इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की। 

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे।

क्षतिग्रस्त वाहन मालिक और सुप्रीम कोर्ट में अभ्यासरत वकील जितेंद्र कौशिक ने कहा कि मैं मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था। यहां मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था। अचानक एक भीड़ आई, उन्होंने मुझ पर हमला किया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ की। वे चिल्लाए कि या तो सीपीआई (एम) होगा या कोई नहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा के ममूरा में भीषण आग, मकान में जिंदा जलकर 2 की मौत, स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका

  • ,
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमला: 3 दिनों से लापता मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, शोक में डूबे में परिवार ने की पुष्टि

  • ,
  • 'SIR प्रक्रिया ‘निष्पक्ष नहीं’, पूरा ध्यान मतदाताओं के नाम सूची से ‘बाहर’ करने पर केंद्रित', पूर्व CEC कुरैशी ने उठाए सवाल

  • ,
  • नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला मकान में भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

  • ,
  • FIFA WC 2026: सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का माइंड गेम, मार्क गुएही बोले- अर्जेंटीना पर दबाव होगा, वे...