हालात

जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन हुआ सड़क हादसे का शिकार, 4 जवान हुए घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती

पुलिस ने कहा कि जम्मू जिले के टिकरी इलाके में ड्राइवर द्वारा तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रक ने सीआरपीएफ के एक वाहन को टक्कर मार दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि जम्मू जिले के टिकरी इलाके में ड्राइवर द्वारा तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रक ने सीआरपीएफ के एक वाहन को टक्कर मार दी।

एएसआई बृजलाल, सार्जेंट अशोक कुमार, एएसआई गोविंद राज, एएसआई एस सिल्वर राज और एएसआई रोमेश सहित सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए। पुलिस ने कहा, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined