हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया

शोपियां में मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर मुस्ताक मीर शामिल है। साथ ही हिज्बुल का जिला कमांडर अब्बास, हिज्बुल का डिप्टी जिला कमांडर वसीम वागे उर्फ सैफुल्लाह उमर माजिद और एक पाकिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने की खबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रातभर चले अभियान में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 6 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस के विशेष संचालन समूह (एसओजी) के जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों ने शनिवार शाम को खुफिया जानकारी मिलने के बाद बाटागुंड में आतंकवादियों को मार गिराया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "जैसे ही सुरक्ष बलों ने घेराव कड़ा किया, वैसे ही आतंवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।" चार शव बरामद किए गए लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

शोपियां में मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर मुस्ताक मीर शामिल है। साथ ही हिज्बुल का जिला कमांडर अब्बास, हिज्बुल का डिप्टी जिला कमांडर वसीम वागे उर्फ सैफुल्लाह उमर माजिद और एक पाकिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने की खबर है।

एहतियात के तौर पर पूरे दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसलिए सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Nov 2018, 10:11 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!