हालात

बुल्ली बाई एप मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने ओडिशा से नीरज सिंह को पकड़ा

मुंबई पुलिस के अलावा मामले की समानांतर जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने मामले के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील के मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

सोशल मीडिया पर चर्चित मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन निलामी करने वाले बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने चौथे आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज सिंह के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "नीरज बुल्ली बाई ऐप के जरिए साजिश की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल था। हम उसे संबंधित अदालत में पेश करेंगे और उसकी कस्टडी रिमांड की मांग करेंगे।"

Published: undefined

इससे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस अलग-अलग राज्यों से विशाल झा, श्वेता सिंह और मयंक रावल को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी बुल्ली बाई मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस दोनों इस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरू से विशाल झा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। उसके बाद चार जनवरी को उत्तराखंड निवासी श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह दूसरी अरोपी थी और मयंक रावल विवाद के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया तीसरा आरोपी था।

Published: undefined

मुंबई पुलिस के अलावा मामले की समानांतर जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी दो गिरफ्तारियां की हैं। स्पेशल सेल ने मामले के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील के मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि 1 जनवरी को बुल्ली बाई ऐप ने पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और प्रसिद्ध हस्तियों सहित एक विशेष धर्म की कई महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की थी। यह सुल्ली डील के विवाद के छह महीने बाद हुआ। विशाल झा बुल्ली बाई एप के फॉलोवर्स में से एक था, जिसने पुलिस को टीम तक पहुंचाया।

Published: undefined

सुल्ली डील्स को स्थान प्रदान करने वाले गिट्हब ने बुल्ली बाई ऐप को भी होस्ट किया। हालांकि बाद में गिटहब ने यूजर को अपने होस्टिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। लेकिन तब तक बुल्ली बाई ने देश भर में विवाद खड़ा कर दिया था। बुल्ली बाई ऐप को एटदरेटबुल्ली बाई नाम के एक ट्विटर हैंडल द्वारा भी प्रचारित किया जा रहा था, जिसमें एक खालिस्तानी समर्थक की डिस्प्ले तस्वीर थी। इस ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि महिलाओं को ऐप से बुक किया जा सकता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पद से हटाया, उनके उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • मायावती का चौंकाने वाला फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • 'अग्निवीर योजना को खत्म और जीएसटी में संशोधन करेंगे', राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

  • ,
  • दुनियाः इजरायली सेना ने रफा पर किया हमला, 20 की मौत और पाकिस्तान ने टारगेटेड हत्याओं के पीछे भारत का हाथ बताया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः महाराष्ट्र के सोलापुर में पोलिंग बूथ पर शख्स ने 3 EVM को लगाई आग, मचा हड़कंप