हालात

यूपी के अमरोहा में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप! गांवों में भरा पानी, बाढ़ जैसे हालात, लोग बेहाल

बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। पशुओं के लिए चारा लाने में भी किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इससे उत्तर प्रदेश में नदियों के आस-पास स्थित गांवों में नदियों का पानी पहुंच गया है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते अमरोहा के तिगरी में गंगा नदी का जलस्तर रोजाना बढ़ रहा है।

हरिद्वार बैराज से गंगा नदी में 30662 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लगातार बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर से अमरोहा में गंगा किनारे स्थित खेत जलमग्न हो गए हैं।

बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। पशुओं के लिए चारा लाने में भी किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोहम्मदाबाद की रहने वाली भागवती ने बताया कि खेत में पानी भरा है, जिसके चलते हमारी फसल बर्बाद हो गई है। उसने कहा, खेतों में रविवार को पानी भर गया। हर साल हमारा चार से पांच लाख रुपए का नुकसान होता है। वहीं गांवों तक पहुंचने वाली सड़कें भी पानी में डूबी हुई हैं। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर एक ओर से दूसरी ओर जा रहे हैं। मवेशियों पर चढ़कर या फिर तैर कर रास्ता तय कर रहे हैं।

15 जुलाई का तिगरी गंगा का जलस्तर 199.50 सेमी दर्ज किया गया। जबकि यहां गंगा नदी का खतरे का निशान 202.00 सेमी पर है। हालांकि, अभी गंगा नदी का जलस्तर यहां खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

  • ,
  • पिछले 12 वर्षों में लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक ताने-बाने को पहुंचा भारी नुकसान, लोगों को अब हो रहा एहसास: सोनिया गांधी