हालात

रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी।

रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार
रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार 

रोहित शेट्टी समेत फिल्म जगत के कई सितारों को धमकी देने का आरोपी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। हैरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इसके बाद उसके नाम से बॉलीवुड के लोगों को धमकी भरे ऑडियो भी भेजे गए थे।

कैलिफोर्निया में पकड़ा गया हैरी बॉक्सर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग में हैरी बॉक्सर तीसरे नंबर का माना जाता है। हैरी पर अमेरिका में रहकर गैंग की गतिविधियां चलाने का आरोप है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने हैरी को स्‍पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अरेस्‍ट किया है। अमेरिकी एजेंसी ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बॉक्सर की ओर से जिम्मेदारी लेने और बॉलीवुड के लोगों को धमकाने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी। उसके आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है।

रणवीर सिंह से मांगे थे 10 करोड़ रुपए 

फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ था। हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ था।

हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी लिया गया था हिरासत में

हाल में कुछ और गैंगस्टरों को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत लिया गया था। विदेश में बैठकर भारत में अपराध चलाने वाले गैंगस्टरों पर एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। हैरी बॉक्सर की हिरासत को भी इसी कड़ी में अहम माना जा रहा है।    

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

  • ,
  • पिछले 12 वर्षों में लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक ताने-बाने को पहुंचा भारी नुकसान, लोगों को अब हो रहा एहसास: सोनिया गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, डिलीवरी बॉय और दरोगा घायल, खिड़कियां और AC टूटे

  • ,
  • दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा! कई इलाकों में AQI 600 के पार, GRAP-3 भी बेअसर, नोएडा-गाजियाबाद का भी बुरा हाल