हालात

राजस्थान में कौवों की मौत पर सक्रिय हुई गहलोत सरकार, बर्ड फ्लू रोकने के लिए हुआ टीम का गठन

पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि फिलहाल बर्ड फ्लू का मामला नहीं देखा गया है, लेकिन तैयारी करने की आवश्यकता है। यह चिंता का विषय है क्योंकि यह पक्षियों और पोल्ट्री उद्योग को प्रभावित करता है। इसलिए इसे रोकने के लिए वन विभाग के साथ टीम बनाई गई है।

फोटोः सोशल मीडिय
फोटोः सोशल मीडिय 

राजस्थान के पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने आज बताया कि झालावाड़ में बर्ड फ्लू का पहला मामला 25 दिसंबर को कौवों के शव मिलने के बाद सामने आया था। राज्य के अन्य हिस्सों में भी कुछ मामले सामने आए थे। जिसके बाद नमूने भोपाल भेजे गए, जहां से एवियन इन्फ्लूएंजा के बारे में पता चला।

Published: undefined

कटारिया ने कहा कि यह चिंता का विषय है क्योंकि यह पक्षियों और पोल्ट्री उद्योग को प्रभावित करता है। फिलहाल बर्ड फ्लू का मामला नहीं देखा गया है, लेकिन हमें तैयारी करने की आवश्यकता है। इसलिए हमने इसे नियंत्रित करने के लिए वन विभाग के साथ एक टीम बनाई है।

Published: undefined

गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू का खौफ पसरने लगा है। अब तक राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केरल में बड़े पैमाने पर पक्षियों, खासकर मूर्गियों की मौत के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कई राज्यों में हड़कंप है। हरियाणा सरकार ने तो पॉल्ट्री उत्पाद के इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।

Published: undefined

हालांकि, देश में पिछले नौ साल के दौरान अब तक 28 बार बर्ड फ्लू फैल चुका है, लेकिन राजस्थान में पहली बार इस बीमारी ने दस्तक दी है। राज्य में अब तक 522 पक्षियों की मौत भी हो चुकी है, जिनमें सबसे ज्यादा कौओं की मौत हुई है। ऐसे में हालात को देखते हुए सरकार अभी से सतर्क हो गई है और तमाम जरूरी कदम उठा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...