हालात

गाजीपुर बॉर्डर: किसानों ने टी-शर्ट लॉन्च की, लिखा- 'जिंदा है तो दिल्ली आ जा, संघर्षों में शामिल हो जा'

किसान नेताओं ने युवाओं से सर्मथन का आह्वान करते हुए टी-शर्ट लॉन्च की है, जिस पर लिखा है, "जिंदा है तो दिल्ली आजा, संघर्षो में शामिल हो जा।" गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा, "ये टी-शर्ट एक निजी संस्थान ने बनवाई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तीन नए कृषि कानून के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर 110 दिनों को आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने युवाओं से सर्मथन का आह्वान करते हुए टी-शर्ट लॉन्च की है, जिस पर लिखा है, "जिंदा है तो दिल्ली आजा, संघर्षो में शामिल हो जा।"

किसान नेताओं ने बताया कि 23 मार्च को सरदार भगत सिंह और क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह 'पाश' के शहादत दिवस पर हजारों की संख्या में नौजवान आंदोलन में शामिल होंगे। उससे पहले, आंदोलन स्थल पर अनशन कर रहे किसानों को पहनाकर उनसे टी-शर्ट लॉन्च कराया गया।

गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा, "ये टी-शर्ट एक निजी संस्थान ने बनवाई है। टी-शर्ट पर लिखी पंक्तियां प्रसिद्ध कवि बल्ली सिंह चीमा की एक कविता से ली गई हैं। फिलहाल एक हजार टी-शर्ट बनवाई गई हैं। आगामी दिनों में एक लाख टी-शर्ट तैयार करवाने की योजना है। ये टी-शर्ट दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर आंदोलन कर कर रहे किसानों तक पहुंचाई जाएंगी।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन