हालात

गाजीपुर हिंसा: गिरफ्त से दूर मुख्य आरोपी का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी नेताओं ने पुलिस पर करवाया था पथराव

यूपी के गाजीपुर में हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी का कहना है कि बीजेपी सत्ता में है और उनके ही लोगों ने बवाल कराया था। उन्होंने आगे कहा अगर कानून के मुताबिक मैं मुख्य आरोपी हूं, तो मैं समर्पण कर दूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

गाजीपुर हिंसा के मुख्य आरोपी निषाद पार्टी के नेता अर्जुन कश्यप ने इस घटना में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है, “बीजेपी सत्ता में है, इस हादसे के वे असली जिम्मेदार है और उनके लोग यानी बीजेपी कार्यकर्ता मुख्य आरोपी है।” उन्होंने आगे कहा, “हो सकता है कि बाद में हमारे लोगों ने भी किया हो, लेकिन पुलिसकर्मियों पर पत्थर नहीं फेंके गए थे। अगर कानून के मुताबिक, मैं मुख्य आरोपी हूं, तो मैं समर्पण कर दूंगा।” इतना ही नहीं आरोपी अर्जुन कश्यप ने यह भी धमकी दी है कि अगर निषादों को आरक्षण नहीं दिया गया तो वे लोग लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “यहां तक कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने निषाद समुदाय की मांगें पूरी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं किया गया। लोकसभा या राज्यसभा में हमारी मांगें उठाने वाला कोई भी नहीं है। हम तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक हमें हमारा अधिकार नहीं मिलता है। अगर हमें हमारे अधिकार नहीं मिले तो हम अपनी सरकार बना लेंगे।”

बता दें कि बीते शनिवार को पीएम मोदी की रैली से लौट रहे पुलिसकर्मियों पर गाजीपुर के ननोहारा में कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया था। इस पथराव की चपेट में आने से गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेश वत्स की मौत हो गई थी। इस हिंसा के खिलाफ पुलिस ने 32 नामजद और 60 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने इस हादसे को लेकर कार्रवाई करते हुए अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Jan 2019, 11:53 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल