
उत्तर प्रदेश के बहराइच में गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा को अवैध शिकार के आरोप में वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। रंधावा के साथ उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग की टीम के मुताबिक, रंधावा अपने साथी के साथ बहराइच के कतर्निया घाट इलाके में अवैध रूप से शिकार खेलने गए थे। टीम के अनुसार, दोनों को कतर्निया घाट जंगल में शिकार करते हुए पकड़ा गया है।
ज्योति रंधावा के कब्जे से जंगली सुअर, जंगली मुर्गा और एक राइफल समेत एसयूवी गाड़ी बरामद की गई है। स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स ने दोनों को गिरफ्तार कर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रंधावा की गिरफ्तारी पर दुधवा टाइगर रिजर्व के फिल्ड डायरेक्टर रमेश पांडे का बयान भी सामने आया है। अपने बयान में रमेश पांडे ने कहा, “कतर्निया घाट की मोतीपुर रेंज से एक अवैध शिकार मामले में ज्योति सिंह रंधावा और उनके साथी महेश विराजदार की गिरफ्तारी हुई है। कतर्निया घाट के डिविजनल फोरेस्ट ऑफिसर और उनकी टीम रंधावा और उनके साथी से पूछताछ करेगी।”
Published: undefined
ज्योति रंधावा और उनके साथी की गिरफ्तारी के बाद की एक तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में रंधावा को अधिकारियों ने घेर रखा है। साथ ही उनकी गाड़ी पर बरामद की गई राइफल और दूसरे सामान रखे गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति ज्योति रंधावा अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined