हालात

गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक के बाद एक दो पेपर लीक, परीक्षा रद्ध, छात्रों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर विश्वविद्यालय में गणित के बाद समाजशास्त्रका पेपर भी लीक हो गया, नतीजतन दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गईं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया गोरखपुर विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार

गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का गणित का पहला पेपर और बीएस द्वितीय वर्ष का समाजशास्त्र का पहला पेपर लीक हो गया है। यह पेपर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा रद्द करने के पीछे परीक्षा की शुचिता का हवाला दिया है।

Published: undefined

विश्वविद्यालय ने प्रति कुलपति एस के दीक्षित की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाकर इस मामले की जांच शुरु कर दी है। विश्वविद्यालय का कहना है कि समिति पेपर लीक की जांच के बाद दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Published: undefined

लेकिन एक के बाद एक पेपर लीक होने की अफवाह के बाद परीक्षा रद्द किये जाने से छात्रों में आक्रोश है। बीएससी प्रथम वर्ष गणित का पहला पेपर मंगलवार को दूसरी पाली में होना था। लेकिन इसे आनन-फानन स्‍थगित कर दिया गया। कुलपति वी के सिंह ने कहा है कि जल्‍द ही परीक्षा की नई तारीखें घोषित की जाएंगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'