हालात

गुजरात: अहमदाबाद में आवासीय इमारत में आग लगने से 1 बुजुर्ग महिला की मौत, 22 अस्पताल में भर्ती

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात में अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई। अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला