हालात

'‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा', प्रियंका ने CEC पर लगाए गंभीर आरोप

प्रियंका ने वायनाड में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो भी व्यक्ति चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ ‘‘छेड़छाड़’’ करता है, वह देशद्रोह कर रहा है।

'‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा', प्रियंका ने CEC पर लगाए गंभीर आरोप
'‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा', प्रियंका ने CEC पर लगाए गंभीर आरोप फोटोः IANS

  • प्रियंका गांधी ने कहा कि CEC पर ‘‘देशद्रोह’’ का मुकदमा चलाया जाना चाहिए

  • प्रियंका ने कहा, चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ ‘‘छेड़छाड़’’ करना देशद्रोह

  • प्रियंका गांधी ने पूछा- सीईसी को इससे सुरक्षा क्यों मिलनी चाहिए?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर एकबार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर कथित तौर पर जानबूझकर ‘‘अनुचित चुनाव’’ होने देने के लिए ‘‘देशद्रोह’’ के अपराध में आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

प्रियंका ने वायनाड में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो भी व्यक्ति चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ ‘‘छेड़छाड़’’ करता है, वह देशद्रोह कर रहा है।

प्रियंका गांधी का चुनाव को लेकर सवाल 

कांग्रेस की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद ने कहा, ‘‘हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। अगर उस पद पर बैठे किसी व्यक्ति ने गैरकानूनी काम किया है, तो मुझे नहीं लगता कि उसे उस तरह की कानूनी सुरक्षा मिलनी चाहिए, जैसी मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को मिली हुई है।’’

उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ करना और उसमें से करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाना ‘‘लोकतंत्र, संविधान और देश के खिलाफ आपराधिक कृत्य’’ है।

उन्होंने कहा कि जब आपराधिक कृत्य कानून के तहत आते हैं और आम तौर पर ऐसे मामलों में लोगों पर मुकदमा चलाया जाता है तो सीईसी को इससे सुरक्षा क्यों मिलनी चाहिए?

'सीईसी पर देशद्रोह के आरोप में मुकदमा चलना चाहिए'

प्रियंका ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने (सीईसी ने) कोई गैरकानूनी कृत्य किया है, तो उन्हें पूरी तरह पता था कि उनकी नाक के नीचे यह सब हो रहा है। उनके सहयोगी इस मामले को उनके संज्ञान में भी लाए, लेकिन उन्होंने इसे नजर अंदाज किया और जानबूझकर अनुचित चुनाव होने दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (सीईसी के) खिलाफ किसी अन्य अपराधी की तरह आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन पर देशद्रोह के आरोप में मुकदमा चलना चाहिए। मेरा रुख बिल्कुल स्पष्ट है।’’

निर्वाचन आयोग पर आरोप

अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नाम हटाए जाने से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई थी और पिछले कुछ महीनों में 14 बार निर्णय लेने की प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

निर्वाचन आयोग की सफाई 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा है कि किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग मत और टिप्पणियां सामने आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और उसके सभी आदेश ‘‘पिछले एक वर्ष में आयोग के सर्वसम्मत निर्णयों का परिणाम हैं।’’

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित फैसलों में आयोग के भीतर पूरी सहमति थी।

प्रियंका ने बुधवार को क्या कहा था?

प्रियंका ने बुधवार को कहा था कि अगर कुमार को इस बात की जानकारी थी कि चुनाव में ‘‘धांधली’’ की जा रही है और उन्होंने ऐसा होने दिया, तो यह ‘‘राष्ट्र के साथ विश्वासघात’’ और ‘‘देशद्रोह का कृत्य’’ है।

उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मतदाता सूचियों में हेरफेर और मतदाताओं के नाम हटाए जाने की बात सामने आती है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोपों के बीच पूर्व चुनाव आयुक्त लवासा बोले- चुनाव आयोग की छवि खराब होने का है दुख

  • ,
  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा