हालात

ज्ञानवापी केस: 3 अदालतों में होगी 8 मामलों की सुनवाई, जानें कौन-कौन से हैं मामले

ज्ञानवापी केस से जुड़े आठ मामलों की सुनवाई आज तीन अदालतों में होगी। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में श्रृंगार गौरी मामले की सुनवाई होनी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आज यानी सोमवार को वाराणसी की 3 अदालतों में ज्ञानवापी से जुड़े 8 मामलों की सुनवाई होगी। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में श्रृंगार गौरी मामले की सुनवाई होनी है। इसमें सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत की ओर से दिए गए सर्वे आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की तरफ से दाखिल रिविजन याचिका सुनी जाएगी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, शहर काज़ी के खिलाफ एडवोकेट हरिशंकर पांडेय की तरफ से दाखिल की गई याचिका शामिल है।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम/एमपी एमएलए कोर्ट में सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी,  शहर काजी और मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने संबंधी वाद पर सुनवाई होगी। यह वाद वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय की तरफ से दाखिल किया गया है।

इसके अलावा ज्ञानवापी से जुड़े 6 अन्य मामलों की सुनवाई की सिविल जज सीनियर डिविजन अश्वनी कुमार की अदालत में होगी. सभी 6 मामले में नीचे लिस्ट में दिए गए हैं. 

पहला मामला- लार्ड श्री आदि विशेश्वर शीतला मंदिर महंत शिवप्रसाद पांडेय का है
दूसरा मामला- श्री नंदी जी महाराज व सितेंद चौधरी
तीसरा मामला- मामला मां श्रृंगार गौरी व रंजना अग्निहोत्री
चौथा मामला- सत्यम त्रिपाठी
पांचवा मामला- पांचवां वाद मां गंगा व सुरेश 
छठा मामला- अभिषेक शर्मा की तरफ से दाखिल किया है.

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत