
उत्तराखंड के हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हिंसा भड़कने के बाद से कई दिनों से जारी कर्फ्यू के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। सुधरे हालात को देखते हुए आज से कुछ घंटों के लिए वनभूलपुरा में कुछ शर्तों के साथ कर्फ्यू में ढील दी गई है। वनभूलपुरा के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों में कुछ जगह 7 तो कुछ जगह 2 घंटे की कर्फ्यू में ढील दी गई है।
नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा जारी आदेश में आज से कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में कहीं 2 तो कहीं 7 घंटे की ढील दी जा रही है। इसके चलते कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होंगे। साथ ही क्षेत्र के जन सामान्य आवश्यक वस्तुओं की क्रय विक्रय और दुकानों तक आवागमन कर सकेंगे।
Published: undefined
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को आवागमन की अनुमति संबंधित मजिस्ट्रेट के पास के उपरांत दी जाएगी। यह अनुमति कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र के अंतर्गत होगी। कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र के निवासियों का क्षेत्र से बाहर आने और जाने पर प्रतिबंध होगा। कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले छात्र- छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रवेश पत्र दिखाए जाने के उपरांत परीक्षा अवधि में परीक्षा स्थल तक आवागमन की अनुमति दी गई है।
Published: undefined
हिंसा और कर्फ्यू की स्थिति सामान्य होने के बाद यहां के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को उनके नजदीक स्कूलों में एडमिशन कराया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए अपर जिला अधिकारी पी आर चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तथाकथित मदरसे में पंजीकृत बच्चों की सूची तैयार करते हुए उनका प्रवेश निकटतम विद्यालय में किये जाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिससे बच्चों का पठन पाठन कार्य प्रभावित ना हो।
Published: undefined
उन्होंने निर्देश दिए कि सूची तैयार करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से समन्वय करते कर्फ्यू के दौरान ही कार्यवाही की जाए, जिससे कर्फ्यू हटने के बाद तत्काल विद्यालय में प्रवेश कराया जा सके। जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया कि कर्फ्यू ग्रस्त वनभूलपुरा क्षेत्र में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र वनभूलपुरा में बाल रोग विशेषज्ञ महिला एवं प्रसूति चिकित्सक और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को भी तैनात किया गया है। साथ ही अस्पताल में पैथोलॉजी की सुविधा के साथ ही लोगों को हर आवश्यक सामग्री और दवाइयों की पूर्ति की जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined