हालात

हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP को लगा दूसरा बड़ा झटका, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बीजेपी की पहली सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत तेज हो गई है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने से नाराज रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने इस्तीफा दे दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है। प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने से नापा नाराज हैं। उधर, हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए इस्तीफा दे दिया।

बीजेपी की पहली सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत तेज हो गई है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने से रतिया विधायक लक्ष्मण नापा नाराज थे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को अपना इस्तीफा भेजा है।

बीजेपी कार्यकर्ताओ को जब पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया से टिकट मिलने की आहट हुई तो विरोध के स्वर पहले ही तेज हो गए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की थी। बावजूद इसके बीजेपी हाईकमान ने सुनीता दुग्गल को रतिया से टिकट दे दिया।

सुनीता दुग्गल ने 2014 में आईआरएस की सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। 2014 में बीजेपी ने उन्हें रतिया से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वे इनेलो प्रत्याशी रविंद्र बलियाला से 453 वोटों से हार गई थीं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सुनीता दुग्गल को सिरसा सीट से मैदान में उतारा। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हराकर जीत हासिल की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया