हालात

हरियाणा हिंसा: गुरुग्राम के तिघर गांव में 'हिंदू समाज' की महापंचायत, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, सुरक्षा कड़ी

डीएलएफ गुरुग्राम के एसीपी विकास कौशिक ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से गुरुग्राम में शांति है। हमें उम्मीद है कि आज की पंचायत शांतिपूर्वक संपन्न होगी। हमने सभी पक्षों से बातचीत की है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि पंचायत शांतिपूर्वक होगी।

गुरुग्राम के तिघर गांव में 'हिंदू समाज' की महापंचायत।
गुरुग्राम के तिघर गांव में 'हिंदू समाज' की महापंचायत। फोटो: सोशल मीडिया

हरियाणा के गुरुग्राम के हिंसा प्रभावित इलाकों में फिलहाल शांति है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हिंसा के बाद आज गुरुग्राम के तिघर गांव में 'हिंदू समाज' की महापंचायत हो रही है। महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महापंचायत को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

डीएलएफ गुरुग्राम के एसीपी  विकास कौशिक ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से गुरुग्राम में शांति है। किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। हमें उम्मीद है कि आज की पंचायत शांतिपूर्वक संपन्न होगी। हमने सभी पक्षों से बातचीत की है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि पंचायत शांतिपूर्वक होगी। पंचायत में 500-1000 लोगों के आने की संभावना है।

उधर, नूंह में भी फिलहाल माहौल शांत है। नूंह में 8 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क SMS और सभी डोंगल सेवाओं आदि का निलंबन बढ़ा दिया गया है। नूंह में आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक (केवल 3 घंटे) जनता की आवाजाही के लिए नूंह में कर्फ्यू हटाया गया है- नूंह जिला मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी किया है।

हिंसा मामले में पुलिस ने अभी तक 200 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने एहतियातन 80 लोगों को हिरासत में भी ले रखा है। अब तक 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह हिंसा उस समय भड़की थी, जब 31 जुलाई के दिन नूंह में एक धार्मिक जुलूस पर भीड़ ने पथराव कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार