
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ की घटना पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भी बयान सामने आया है। संजय सिंह ने कहा है कि अपने राजनीति फायदे के लिए इस तरह के बाबा का बाजार विकसित हो रहा है। कैसे इतनी भीड़ जमा हो गई। मुवाअजा की घोषणा करना चाहिए।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर धंधा बंद होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के सांसद ने कहा कि कल हाथरस में हुई भगदड़ में जो लोग मारे गए वह समाज के सबसे पिछड़े लोग हैं। वहां की हालत देखकर और शवों की तस्वीरें देखकर आंसू आ रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि इस देश में इंसान की कोई कीमत नहीं रह गई है। पुल गिर जाए, भगदड़ मच जाए और लोगों की जान चली जाती है। एक व्यक्ति अपना बाबा बाजार खड़ा कर रहा है और उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। हरियाणा में देख लीजिए, एक बाबा हत्या और बलात्कार का दोषी है और वह जब चाहता है तब बाहर आ जाता है। पूरी सरकार उसके आगे नतमस्तक हो जाती है।
Published: undefined
आपको बता दें, यूपी के हाथरस जिले में एक सत्संग में हुई भगदड़ की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। अधिकांश अनुयायियों की मौत दम घुटने के कारण हुई।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined