हालात

असम में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से भारी तबाही, अब तक आठ लोगों की मौत, कई लापता

होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में 3 बच्चे लापता हो गए। वहीं 21 अन्य को बचा लिया गया। प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के 32 जिलों में 4,296 गांव है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

असम में जारी भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के चलते आई बाढ़ से राज्य का लगभग 90 प्रतिशत इलाका तबाह हो गया। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में राज्य में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बाढ़ में 5 लोगों की मौत हो गई। बारपेटा, दारंग, हैलाकांडी, करीमगंज और सोनितपुर जिलों से मौत होने की सूचना मिली है। राज्य के पांच जिलों से 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में 3 बच्चे लापता हो गए। वहीं 21 अन्य को बचा लिया गया। प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के 32 जिलों में 4,296 गांव है। इन गांवों की आबादी तकरीबन 30,99,762 है, जो पिछले 24 घंटों में बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो रहे है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया